बेचारा पुरुष
नारी के चरित्र को समझना बहुत मुश्किल है ! वो कभी ममता से भरी है तो कभी विकराल, वो कभी सावन का महीना है, तो कभी शरीर को जला देने वाली धूप की तरह ! नारी चरित्र को समझना बिल्कुल ऐसा है, जैसा किसी खजूर के पेड़ से छाया की उमीद करना ! नारी जो काम सबसे अच्छा कर सकती है, वो है – अपनी बात मनवाना ! चाहे वो तरीका कैकेयी का हो या सावित्री का ! जब तक उनकी बात पूर्ण ना हो जाए वो किसी यमदूत की तरह सर पर सवार रहती है ! पुरुष हमेशा गुलाम रहता है, कभी माँ का, कभी बीवी का, तो कभी प्रेमिका का ……………माँ दूध का वास्ता दे कर पुरुष को रोकती है, तो पत्नी ७ फेरो का और प्रेमिका सच्चे प्यार का …………..ज़िन्दगी भर पुरुष इन्ही वास्तो से जुजता रहता है ……………… पुरुष हमेशा अपनी सारी कमाई एक औरत के हाथ में ही रखता है ……… अगर नारी (पत्नी) अनपढ़ भी हो तो कोई फर्क नहीं पढता, मगर पुरुष (पति) हमेशा पढ़ा लिखा होना चहिये,, वरना वो धरती पे बोझ, अन्न का दुश्मन आदि आदि !!!!!!!!! बाल्यावस्था बहुत अच्छी होती है, युवावस्था मौज मस्ती की परन्तु पतिअवस्था एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे पति की वो हालत होती है जो बहुत ही सोचनिए होत...